Wednesday, October 14, 2026
21.8 C
Bhopal

मंडीदीप-इंदौर बाईपास बदहाल: टोल वसूली जारी, गड्ढों में गुम हुआ विकास!

मध्य प्रदेश में ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति तो लंबे समय से चिंता का विषय रही है, लेकिन अब राजधानी भोपाल के पास स्थित मंडीदीप से इंदौर रोड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण बाईपास अपनी खस्ताहाली के कारण सुर्खियों में है। इस बाईपास की दयनीय स्थिति ने मोहन सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि सरकार पर केवल जनता से टैक्स वसूली करने और झूठी वाहवाही बटोरने का आरोप लग रहा है।

मरम्मत के नाम पर सिर्फ गड्ढे

यह बाईपास, जो कि वाणिज्यिक और यात्री यातायात के लिए एक अहम कड़ी है, अब सड़क कम और गड्ढों का जाल ज्यादा दिखाई देता है। सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि इस बाईपास के दोनों सिरों पर जमकर टोल टैक्स वसूला जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों का कहना है कि जब सरकार सड़क की गुणवत्ता और मरम्मत के लिए पैसे ले रही है, तो फिर सड़क की यह हालत क्यों है? टोल देने के बावजूद, यात्रियों को टूटी हुई सड़कों पर जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ रही है।

सरकार पर ‘टैक्स-केंद्रित’ होने का आरोप

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए, लोगों का कहना है कि मोहन सरकार सिर्फ झूठी बातों से वहावही बटोरने में लगी है, जबकि ज़मीनी हकीकत यह है कि जनता के मूलभूत सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यात्रियों ने सवाल उठाया है कि क्या सरकार का काम केवल जनता से टैक्स लेना और उन्हें बदले में खराब आधारभूत संरचना देना ही रह गया है?

बाईपास पर जगह-जगह गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। यात्रियों की मांग है कि टोल प्लाजा को तब तक बंद किया जाए जब तक कि सड़क की पूरी तरह से मरम्मत नहीं हो जाती, या फिर सरकार तुरंत इस महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू करे।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img