राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी और पीड़िता की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होती रही। 18 जनवरी 2023 को दोनों की पहली मुलाकात हुई।
थाना प्रभारी अनुराग लाल के अनुसार युवक ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उससे विवाह करेगा। इसी विश्वास के चलते दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। बाद में आरोपी युवक रजक शादी की बात से मुकर गया।
इसके बाद पीड़िता ने पिपलानी थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवक फरार है।