Monday, September 14, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल के श्याम नगर में महिला ने लगाई फांसी

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित श्याम नगर में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है

एएसआई संतोष मरकाम ने बताया कि मृतका की पहचान 26 वर्षीय अंजू यादव पत्नी आनंद यादव के रूप में हुई है। वह श्याम नगर में अपने पति के साथ रहती थीं और गृहिणी थीं। अंजू के पिता कपड़ों की दुकान में सेल्समैन हैं। उसके दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी, जो फिलहाल गर्मी की छुट्टियां मनाने नाना-नानी के घर ललितपुर गए हुए हैं।

बुधवार रात अंजू घर में अकेली थीं। उनके पति दुकान से लौटे नहीं थे। इसी दौरान उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पति देर रात घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने आवाजें लगाईं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

अंदर पहुंचने पर पत्नी को पंखे पर फंदे से लटका पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। गुरुवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल देहात में अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस ने निकाली कॉम्बिंग गश्त

​भोपाल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, सूखीसेवनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले...

बैंक की किश्तों के 1.13 लाख रुपये गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

​ईटखेड़ी थाना पुलिस ने एक्सिस बैंक के महिला समूह...

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...

इंदौर में बड़ा हादसा टला: गांधी नगर में आईडीए मल्टी की जमीन धंसी, मची अफरा-तफरी

​इंदौर गांधी नगर इलाके के आईडीए मल्टी में शनिवार रात...

Topics

भोपाल देहात में अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस ने निकाली कॉम्बिंग गश्त

​भोपाल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए...

बैंक की किश्तों के 1.13 लाख रुपये गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

​ईटखेड़ी थाना पुलिस ने एक्सिस बैंक के महिला समूह...

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img