इंदौर के खजराना में एक मेडिकल दुकान संचालक और उसके भाई पर दो सगे भाइयों ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना उधारी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।
पुलिस के अनुसार, अमान नामक युवक का जल्ला कॉलोनी रोड पर मेडिकल दुकान है। यहां एक आरोपी अफसर का ससुराल है, और अफसर कई बार उधारी में दवाइयां ले चुका था। गुरुवार को अफसर के भाई शाहिद ने अमान से मिलने का समय मांगा। अमान ने उसे दुकान पर बुलाया, और शाहिद के साथ अफसर भी वहां पहुंचे।


पिस्टल की बट से दुकान संचालक पर हमला किया
इंदौर के चंदन नगर में कुख्यात बदमाश इम्मू उर्फ इमरान ने पिस्टल की बट से चूड़ी दुकान संचालक पर हमला किया। पुलिस ने गुरुवार को मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना लोहे वाली गेट के पास हुई, जहां सुल्तान नामक युवक अपनी बाइक पार्क कर रहा था। इस दौरान इम्मू ने उसे बुलाया और बाइक ठीक से पार्क करने के लिए अपशब्द कहे। फिर, उसने धमकाने के उद्देश्य से पिस्टल निकाली और सुल्तान के सिर पर बट से वार कर दिया।
इसके बाद सुल्तान को घायल अवस्था में उसके परिवार ने जिला अस्पताल पहुंचाया, और फिर एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुल्तान के पिता अहमद के अनुसार, इम्मू पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। तीन साल पहले उसने पुलिस पर भी गोली चलाई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया था।




