Wednesday, July 8, 2026
24.8 C
Bhopal

इंदौर में निजी कंपनी की युवती से छेड़छाड़

इंदौर के राउ क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। युवती ने इस मामले में कंपनी में काम करने वाले अर्जुन उईके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बायपास पर स्थित एक निजी कंपनी में हुई। युवती ने बताया कि अर्जुन उसे कंपनी से आते-जाते हुए पीछा करता था। एक रात जब युवती कंपनी से छुट्टी लेकर बाहर निकली, तो अर्जुन ने उसे रोककर कहा कि वह उसे डेट करना चाहता है और पसंद करता है। युवती ने उसे इस तरह की बातें करने से मना किया और कहा कि वह तुरंत वहां से चले जाए। इसके बावजूद, अर्जुन ने उसे घर तक पीछा किया।

इसके बाद युवती ने अपने सीनियर को कॉल करके इस बारे में जानकारी दी और बताया कि अर्जुन काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद युवती ने परिवार से बात की और थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने अर्जुन उईके के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

प्रेमिका को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी

इंदौर में एक युवती ने अपने लिवइन पार्टनर पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि दीपक कुमार नाम के युवक के पास उसकी फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वह अपने दोस्तों को दिखाता था।

युवती ने जब इस पर आपत्ति जताई, तो दीपक नाराज हो गया और उसने युवती के साथ मारपीट की। इसके बाद दीपक ने युवती को कॉल कर धमकी दी कि वह उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।

भंवरकुआ पुलिस के अनुसार, यह घटना पंजाब की रहने वाली 23 साल की युवती के साथ हुई, जो करीब डेढ़ साल से दीपक के साथ लिवइन में रह रही थी। युवती ने रात में थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img