Friday, April 10, 2026
32.1 C
Bhopal

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का भाई गांजा तस्करी करते गिरफ्तार

मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना की रामपुर बघेलान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अनिल और उसके साथी से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, अनिल बागरी सोमवार को अपने साथी के साथ कार नंबर एमएच 49 बीबी 9699 से गांजे की खेप ठिकाने लगाने जा रहा था।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

इससे पहले 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने राज्यमंत्री बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया था।

दो आरोपी फरार, एक गिरफ्तार सतना पुलिस के मुताबिक, अनिल बागरी पिता जय प्रताप बागरी, निवासी भरहुत नगर हरदुआ और पंकज सिंह पिता सतेंद्र सिंह, निवासी मतहा को गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है। मामले का एक अन्य आरोपी शैलेन्द्र सिंह पिता सुरेंद्र सिंह, निवासी विराट नगर फरार है। शैलेन्द्र, अनिल बागरी का बहनोई है।

बता दें कि शैलेन्द्र सिंह बांदा जेल में बंद है। उसे बीते 3 दिसंबर को बांदा पुलिस ने गांजा तस्करी करते पकड़ा था।

जीजा के साथ मिलकर तस्करी करता था अनिल पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय प्रताप बागरी की 5 संतानें हैं। सबसे बड़ा बेटा अनिल, फिर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, तीसरे नंबर पर प्रियंका, चौथे नंबर पर बेटा ऋषभ और सबसे छोटी बेटी प्रियंका हैं। प्रियंका ने पन्ना रोड सतना निवासी शैलेन्द्र सिंह कच्छवाह पिता सुरेन्द्र सिंह के साथ लव मैरिज की है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि अनिल बागरी अपने जीजा शैलेन्द्र सिंह के साथ मिलकर गांजा की तस्करी करता था।

रामपुर बघेलान थाने में अनिल और पंकज के खिलाफ बीएनएस की धारा 8, 20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 1079/25 दर्ज किया गया है।

नशीली कफ सिरप मामले में पकड़ा गया था शैलेन्द्र शैलेन्द्र सिंह को इससे पहले सतना की सिंहपुर थाना पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। इससे जुड़े लगभग साढ़े 5 करोड़ के ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ था। शैलेन्द्र सिंह पहले भी गांजा एवं शराब तस्करी में पकड़ा जा चुका है।

Hot this week

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...

Topics

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img