Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला से चेन झपटने वाला बदमाश CCTV में कैद

बाग सेवनिया इलाके में 21 दिन पहले महिला से सोने की चेन झपटने वाले बदमाश का अब पुलिस को अहम सुराग मिला है। घटना के बाद पुलिस लगातार केस पर काम कर रही थी। हाल ही में आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर आरोपी वारदात से पहले स्पॉट पर रैकी करता दिखाई दिया है। इसके बावजूद बदमाश अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। मौके की फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी चोरी की बाइक से घूमता नजर आ रहा है।

स्कूल से लौट रही महिला को बनाया था निशाना बसंत कुंज निवासी तरण सहगल की पत्नी वर्षा सहगल तीन हफ्ते पहले बच्चों का आधार अपडेट कराने साकेत नगर स्थित प्राइवेट स्कूल गई थीं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चों को स्कूल वैन से भेजकर वे एक्टिवा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान एम्स और एम्प्री (आरआरएल) मार्ग के बीच पीछे से आई काली पल्सर बाइक पर सवार नकाबपोश युवक ने डेढ़ तोला सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया।

चोरी की बाइक का इस्तेमाल होने की आशंका मौके की फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी एक काली पल्सर पर था, जिसकी आगे जांच में बाइक चोरी की होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पुलिस की खोज और मुश्किल हो गई है।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img