Tuesday, November 17, 2026
16.1 C
Bhopal

ट्रेवल्स कर्मचारी ने किया 15 करोड़ रुपए का गबन

इंदौर की विजयनगर पुलिस ने एक ट्रेवल्स संचालक की शिकायत पर रविवार को उसके कर्मचारी के खिलाफ 15 करोड़ के गबन करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने तीन साल से काम के दौरान रुपए की हेराफेरी करने के साथ ही डेटा दूसरे ट्रेवल्स संचालक को बेचा। इसके बाद फर्जी बेवसाइट बनाकर गलत काम किया। पुलिस ने संतोष जावदे निवासी सुयश विहार हीरानगर की शिकायत पर रितेश बुचड़े निवासी भागीरथपुरा और मिलिंद राव सोनोने निवासी रेडवाल कॉलोनी, प्रभात राय निवासी शीतल नगर के खिलाफ गबन के मामले में एफआईआर की है। संतोष ने बताया कि उनका श्रद्धा ट्रेवल्स के नाम रतन लोक कॉलोनी में काम है। रितेश पिछले दिनो उनके यहां से काम छोड़कर चले गया। काम छोड़ने का कारण पूछा तो बताया नहीं। कुछ समय बाद एकांउट की जांच में करोड़ों की हेरफेर सामने आई।

रितेश को कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद आया। बाद में पता चला कि वह 3 सालो से ट्रेवल्स के रुपए की हेराफेरी कर रहा था। रितेश से संपर्क किया तो उसने हेराफेरी करने वाले रूपए वापस करने की बात कही। इसके बाद रितेश ने उनका पूरे कस्टमर का डाटा भक्ति ट्रेवल्स के मालिक मिलिंद सोनोने को बेच दी। दाेनों ने अपने अन्य साथी की मदद से फर्जी बेवसाइट बनाकर धोखाधड़ी की है।मालिक संतोष जावदे ने पुलिस को बताया कि उनके यहां पर 30 से 35 कर्मचारी काम करते हैं। रितेश उनके यहां मैनजमेंट का काम करता था। जिसमें बुकिंग पैमेंट कलेक्शन का काम उनके पास था। उसने काम के दौरान कभी शंका भी नही होने दी। हालांकि इस मामले में संतोष ने वरिष्ठ अफसरों को भी जानकारी दी थी। उनके मुताबिक गबन की गई राशि करीब 15 करोड़ रुपए है।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img