Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर लिव इन में रख कर रेप करता रहा आरोपी

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में रहने वाली एक महिला से उसके पड़ोसी युवक ने दोस्ती कर रेप किया। पीड़िता ने शनिवार को थाने में जाकर शिकायत की है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 माह पहले वह पालदा में किराये से रहती थी। यहां पर शंकर मीना रहता था। उससे पहचान हो गई। दोनों में बातचीत बढ़ी तो शंकर ने कहा कि वह उसे पसंद करता है। शादी करना चाहता है।

इसके बाद उसने साथ में रहने की बात कही। हम एक ही रूम में रहने लगे। इस दौरान शंकर ने कई बार सबंध बनाए।

इस बीच मैंने कई बार शादी के लिए कहा तो वह टाल देता था। 24 नवंबर को फिर शादी की बात की तो वह विवाद कर घर से चला गया।

इसके बाद कई बार उससे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। उसने कॉल नहीं उठाया। आखिरकार शनिवार को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

बता दें, पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने पति को छोड़ चुकी है।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img