Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

नाबालिग की करंट लगने से मौत,सर्विस सेंटर संचालक पर केस

इंदौर के हीरानगर में दीपावली के एक दिन पहले एक नाबालिग की कार वॉशिंग सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने सर्विसिंग सेंटर के संचालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।

हीरानगर पुलिस ने शनिवार रात भोला (17) पुत्र लखन भूरियाले, निवासी नंदानगर की मौत के मामले में यूएस कार सर्विस सेंटर के मालिक उत्तम ठाकुर पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। दीपावली के एक दिन पहले भोला यहां काम करने गया था। शाम के समय वह अचानक गिर पड़ा। उसे दोस्त एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। उत्तम ठाकुर कनकेश्वरी ग्राउंड के पास कार सर्विस सेंटर चलाता है।

सीसीटीवी में गिरते हुए दिखा था

वहीं, यहां काम करने वाले कर्मचारी राहुल ने बताया कि भोला गाड़ी पर पाइप से पानी मार रहा था, तभी अचानक गिर गया। शुरू में पुलिस ने इसे संदिग्ध मानकर जांच की थी। पुलिस को आशंका थी कि मौत हार्ट अटैक या सिर में चोट से हुई होगी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद लापरवाही के आधार पर कार्रवाई की गई।

दोस्तों के मुताबिक, घटना वाले दिन ही भोला काम पर गया था। लड़कों की जरूरत पड़ने पर उसे बुलाया गया था। परिवार में एक बड़ा भाई है, जो रानीपुरा में एक दुकान पर काम करता है।

Hot this week

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img