Friday, April 3, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में छत से गिरीं मां-बेटी, दोनों की मौत

भोपाल में 30 साल की महिला और उसकी एक साल की बेटी छत से गिर गईं। दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ये सुसाइड है या हादसा।

घटना निशातपुरा में राजवंश कॉलोनी में मित्तल कॉलेज के पास की है। एएसआई रामप्रसाद भारती ने बताया, बुधवार रात करीब 10 बजे किराए के मकान में रह रही गौरी सिसोदिया (30) ने खाना खाने के बाद परिवार से कहा कि वह छत पर टहलने जा रही है। गौरी अपनी एक साल की बेटी ओनी को लेकर छत पर चली गई।

कुछ देर बाद गिरने की आवाज आई। परिवार समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मां-बेटी खून से लथपथ पड़े थे। दोनों पीपुल्स हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार को दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

वेंटिलेशन स्पेस के बीच गिरी मां और बेटी गौरी के पति ज्ञानेंद्र सिसोदिया ने बताया, हम दूसरी मंजिल के फ्लैट में रहते हैं। मल्टी की चौथी मंजिल में हर रोज खाना खाने के बाद टहलने जाते हैं। बुधवार रात को बुआ के घर से लौटे थे। पत्नी को मल्टी के नीचे छोड़ा और पास में स्थित दुकान पर सामान लेने चला गया। वहां दुकान वाले से करीब पांच मिनट तक बात की, उन्होंने मेरा नंबर मांगा। मैंने दुकानदार को नंबर दे दिया। तभी मल्टी में रहने वाली भाभी का कॉल आया।

उन्होंने कहा कि जल्दी आ जाओ, हादसा हो गया है। मैं घर की तरफ दौड़ा। यहां भाभी बच्ची को गोद में लेकर बैठी रो रही थीं। पास में पत्नी गौरी बेसुध पड़ी दिखी। उन्होंने बताया गया कि दोनों वेंटिलेशन वाले ओपन स्पेस के बीच में गिर गए हैं। दोनों को अस्पातल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद चंद मिनट में ही गौरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पहले गिरी बेटी-पीछे से मां भी गिरी ज्ञानेंद्र ने बताया कि उन्हें मल्टी में रहने वाले शख्स ने बताया कि गौरी बाउंड्री पर बच्ची को बैठाए हुए थी। हाथ से छिटकने के बाद बेटी नीचे गिरी, पीछे से गौरी भी कूद गई। इस हादसे में दोनों की जान चली गई। गौरी गृहिणी थी, तीन साल पहले हमने अरेंज मैरिज की थी। दो साल से भोपाल में रहकर मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूं। इसी के साथ एक शराब कंपनी में मेंटेनेंस जॉब भी करता हूं। हम मूल रूप से सीहोर के रहने वाले हैं।

एएसआई रामप्रसाद भारती के मुताबिक

फिलहाल घटना का कोई चश्मदीद नहीं मिला है। हादसे की हर एंगल पर जांच की जा रही है। मृतक महिला का पति एक हाथ से विकलांग है।

Hot this week

शराब पार्टी कर रहे युवकों से चाकू की नोक पर लूट, वीडियो वायरल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित भेल के...

दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी पहले से था शादीशुदा

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती...

मासूम पर चढ़ी कार, मालिक ने खुद ड्राइवर पर दर्ज कराई FIR

​इंदौर। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी (बॉम्बे हॉस्पिटल के...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी

​भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग...

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

Topics

शराब पार्टी कर रहे युवकों से चाकू की नोक पर लूट, वीडियो वायरल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित भेल के...

दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी पहले से था शादीशुदा

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती...

मासूम पर चढ़ी कार, मालिक ने खुद ड्राइवर पर दर्ज कराई FIR

​इंदौर। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी (बॉम्बे हॉस्पिटल के...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी

​भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग...

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img