मध्यप्रदेश में 6वीं से लेकर 12वीं क्लास के छात्र-छात्राएं प्रदेश को नशामुक्त करेंगे। इसके लिए हर स्टूडेंट्स को पांच लोगों के साइन करवाना होंगे। बच्चों का एक इमोशनल लेटर लोगों को दिया जाएगा। यह सब उन्हें नवंबर यानी छहमाही परीक्षा से पहले करना होगा। 1 दिसंबर से 9वीं क्लास से लेकर 12वीं क्लास की परीक्षाएं होना है।
इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग मंत्रालय प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चला रहा है। नवंबर 6 दिवसीय विशेष कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन कक्षा 6 से 12 के छात्रों के द्वारा चलाए जाएंगे। छात्र परिवार/ समाज के 5 व्यक्तियों के पास जाकर उनकी सहमति हस्ताक्षर करवाकर निर्धारित संचार प्लेटफार्म पर ऑनलाइन इसे अपलोड करेंगे।




