Monday, May 11, 2026
39.1 C
Bhopal

भोपाल में टिकट को लेकर माथापच्ची

भोपाल नगर निगम के मेयर और पार्षदों के नॉमिनेशन भरने की शुरुआत हुए 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पार्षद कैंडिडेट्स घोषित नहीं कर सकी है। ऐसे में दावेदार पशोपेश में है कि वे नॉमिनेशन जमा करें या नहीं? हालांकि, उन्होंने नॉमिनेशन फार्म ले लिए हैं। ताकि, पार्टी की ‘ओके’ होते ही नॉमिनेशन जमा कर दें। इधर, टिकट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में मंथन जारी है। BJP रात में लिस्ट घोषित कर सकती है, जबकि कांग्रेस के कैंडिडेट गुरुवार को तय हो सकते हैं।BJP ने मालती राय और कांग्रेस ने विभा पटेल को मेयर कैंडिडेट घोषित किया है। दोनों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है, लेकिन पार्षद पदों को लेकर खूब माथापच्ची हो रही है। बीजेपी की कोर कमेटी की मीटिंग दो बार हो चुकी है, जबकि कांग्रेस पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बंगले पर मंथन कर चुकी है। बीजेपी की लिस्ट अंतिम दौर में है। संभावना है कि आज ही रात में लिस्ट आ जाएगी। वरना, गुरुवार सुबह तक हर हाल में घोषित करने का प्लान है, क्योंकि नाम तय होने के बाद नॉमिनेशन के लिए सिर्फ 3 दिन ही मिलेंगे। वहीं, कांग्रेस की लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के वार्ड वाले क्राइटेरिया के चक्कर में अटकी हुई है, जो गुरुवार को जारी हो सकती है।

Hot this week

विदिशा: रंगई ब्रिज पर महिला से सरेराह चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती

​विदिशा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगई...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img