Monday, November 9, 2026
21.2 C
Bhopal

दिल्ली में मध्यप्रदेश भाजपा-संघ का मंथन

दिल्ली में मध्यप्रदेश भाजपा-संघ का मंथन:अगले विधानसभा चुनाव में हार्डकोर हिंदुत्व एजेंडे के साथ उतरेगी भाजपा; रामनवमी पर दंगों से संघ नाराजभोपालएक घंटा पहलेबैठक से बाहर निकलते सीएम शिवराज। – Dainik Bhaskarबैठक से बाहर निकलते सीएम शिवराज।मध्यप्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा हार्डकोर हिंदुत्व के एजेंडे के साथ उतरेगी। यह बात दिल्ली में गुरुवार को हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रदेश भाजपा संगठन की बैठक में तय की गई। करीब पौने चार घंटे चली इस समन्वय बैइक में यह भी तय हुआ कि प्रदेश में दंगा और पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की तरह कड़ी कार्रवाई की जाए।संघ ने सरकारी सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भी सख्त नाराजगी जताई। इसे देखकर माना जा रहा है कि अगले महीने ब्यूरोक्रेसी में कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि कमजोर परफाॅर्मेंस वाले मंत्रियों के विभाग बदले जाएं। संघ ने रामनवमी के जुलूस पर हुई घटनाओं पर मिले फीडबैक से भी नाराजगी जताई है।संघ-भाजपा की यह बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में न होकर 11 अशोका रोड पर हुई। यह बंगला भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का है। बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू हुई जो दोपहर 3:15 बजे तक चली। इसमें केंद्र में भाजपा और संघ के बीच समन्वय का काम देखने वाले सर सह कार्यवाह अरूण कुमार, मध्यक्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते, क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल और मध्यभारत प्रांत के प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर शामिल हुए।

Hot this week

कागपुर में पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला, आरोपी पति गिरफ्तार

विदिशा। जिले के कागपुर गांव में एक महिला की...

12 नंबर मल्टी में दहशत फैलाने कार में तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर...

Topics

दीवाली पर पटाखे फोड़ने से रोकने पर विवाद: मां पर चाकू से हमला, बचाने आए 25 वर्षीय युवक की हत्या

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमगंज में...

नागझिरी चौराहे पर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग गंभीर, लाखों का नुकसान

उज्जैन। नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार...

7 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ भाजपा पार्षद का पति गिरफ्तार, जेल भेजा

​हरदा। सिराली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img