Monday, October 5, 2026
32.4 C
Bhopal

बीवी की चुप्पी से मारा गया गैंगस्टर

राजस्थान के झालावाड़ में मारे गए भोपाल के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत की वजह पत्नी का एक झूठ है। राजस्थान पुलिस की जांच में सामने आया है कि गैंगवार के वक्त पत्नी शीबा मलिक घटनास्थल (भीम सागर डैम) से 35 किमी दूर भंवरासा डैम कैंप में मौजूद थी। झालावाड़ पुलिस के DSP गिरधर सिंह के मुताबिक घटना के रोज शीबा के मोबाइल की लोकेशन और उसके शौहर के मोबाइल की लोकेशन भंवरासा डैम कैंप में मिली।गैंगवार से पहले मुख्तार, उसके गुर्गे विक्की वाहिद ने राजस्थान के मछली तस्कर बंटी अब्दुल को धमकाया था। तब भी शीबा वहां थी। इसी के बाद पत्नी को अपना मोबाइल देकर मुख्तार 11 गुर्गों को साथ लेकर भंवरासा डैम से भीम सागर डैम बोट से रवाना हुआ। राजस्थान पुलिस का मानना है कि पत्नी को मोबाइल देने के पीछे उसका मकसद यह रहा होगा कि अपराध होने पर कोर्ट में वह साबित कर सके कि घटनास्थल पर वह मौजूद नहीं था।मोबाइल का नहीं होना भी उसकी मौत की बड़ी वजह बना। अगर उसके पास मोबाइल होता तो पुलिस उसे जल्द ट्रेस कर सकती थी। मौत की दूसरी वजह यह रही कि मंगलवार रात हुए गैंगवार के बाद जब अगले दिन सुबह मुख्तार नहीं मिला, तब शीबा ने पुलिस को बताया ही नहीं कि उसका शौहर लापता है। पुलिस से झूठ बोलकर वह खुद दो बेटियों और दामादों के साथ जंगल में शौहर को तलाशती रही। जबकि मुख्तार का गुर्गा विक्की वाहिद भी भाग निकला।

Hot this week

भोपाल के स्कूल में हंगामा: छात्राओं से जबरन काम और वसूली का आरोप, महिला टीचर का ट्रांसफर

​मिसरोद (नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल): सोमवार को यहां पढ़ने वाली...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

Topics

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img