Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में सरेराह सिर में पत्थर मारकर युवक की हत्या

कोलार इलाके में स्थित कान्हाकुंज फेस-2 में रहने वाले युवक को इलाके के बदमाश ने मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने सरेराह सिर में पत्थर मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी दशरथ की तस्वीर।

आरोपी दशरथ की तस्वीर।

संतोष इटेरिया (48) पुत्र गोविंद इटेरिया कान्हाकुंज फेस-2 में रहता था। वह कॉलोनी में सफाई का काम करता था। बीती रात डेढ़ बजे पास में रहने वाले अपने भाई के घर जाने का बोलकर घर से निकला। कुछ ही दूरी पर दशरथ नाम के एक व्यक्ति ने संतोष के सिर में बड़े से पत्थर से पीछे से जोरदार वार कर दिया।

मृतक के बेटे संजय ने बताया कि आरोपी शराब का आदि है। आए दिन मोहल्ले में विवाद करता रहता है। हालांकि पिता से उसका कोई पुराना विवाद नहीं था। नशे की हालत में उसने अचानक पीछे से हमला किया। पूरी वारदात को घटना स्थल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने देखा और उन्हें सूचना दी।

बॉडी के इंतेजार में मर्चुरी रूम के बाहर खड़े परिजन।

बॉडी के इंतेजार में मर्चुरी रूम के बाहर खड़े परिजन।

नाले में फेंक दिया था शव

हमले में घायल संतोष सिर में पत्थर लगने के बाद बेसुध होकर जमीन पर गिरे। तब आरोपी युवक ने उन्हें पास में स्थित नाले में फेंक दिया था। संजय ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को नाले से निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बुधवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है।

तीन बच्चों का पिता था मृतक

संतोष के दो बेटे एक बेटी है। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। टीआई आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी दशरथ की तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आरोपी थाने का निगरानी गुंडा है, उसके खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं।

Hot this week

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

Topics

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img