Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने थाने में दिया आवेदन, FIR की मांग

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले ने शहर का सियासी और सामाजिक तापमान बढ़ा दिया है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने फेसबुक पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में कमेटी की ओर से थाना अशोका गार्डन में लिखित शिकायत सौंपी गई।

कमेटी का आरोप है कि फेसबुक पर सुरेंद्र अहिरवार नामक व्यक्ति ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर अभद्र, अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी की, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह पोस्ट न केवल सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली है, बल्कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए भी खतरा बन सकती है।

कमेटी ने कहा-कार्रवाई नहीं हुई तो पुनरावृत्ति होगी

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह कृत्य जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण मंशा से किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में वैमनस्य फैलाना और धार्मिक आधार पर तनाव उत्पन्न करना है। कमेटी ने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 153A सहित धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़ी अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो इस तरह की घटनाएं दोहराई जा सकती हैं, जिससे सामाजिक शांति प्रभावित होगी। कमेटी ने पुलिस प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Hot this week

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

Topics

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img