Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

नीतीश 8 मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे शपथ लेंगे

बिहार की सियासत में आज जबर्दस्त गहमागहमी है। नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नीतीश ने पहले 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा। इसके बाद वे 128 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे। नीतीश के पास भाजपा के 78, जेडीयू के 45, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के चार और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन है।

बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर बताया कि शाम 5 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

सीएम समेत 9 लोग शपथ ले रहे हैं। भाजपा की तरफ से दो डिप्टी सीएम समेत 3 मंत्री बनाए गए हैं। जेडीयू के खाते में मुख्यमंत्री और 3 मंत्री आए हैं। हम के एक एमएलए और निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद मिला है।

नीतीश ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से कहा- जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया था।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img