Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

प्रेम जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो:ब्लैकमेल कर मांगे 20 लाख रुपए

अनूपपुर के युवक पर शहडोल जिले में निवास करने वाली युवती ने चचाई थाने में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने के दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान शिवम सेन निवासी ग्राम चकेठी के साथ हुई थी। दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और उनके बीच दोस्ती हो गई।

पीड़ित लड़की ने बताया कि 2022 में शिवम सेन पीड़िता को अपने साथ लेकर चंदवार गांव में बड़े पिता के खेत में बने कमरे में लेकर पहुंचा। जहां उसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा कि मुझे 20 लाख रुपए दो नहीं तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। उसने रुपए नहीं देने और इस घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पैसे नहीं मिलने पर आरोपी युवक शिवम सेन ने एक महीने पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही इसकी खबर पीड़िता को मिली उसने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 384, 323, 506 और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही आरोपी युवक फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस के कर रही है।

थाना प्रभारी चचाई एसपी शुक्ला ने बताया कि यह मामला दो साल पुराना हैं। आरोपी ने एक महीने पहले लड़की का वीडियो वायरल किया था। जब पीड़िता को इसकी सूचना मिली, तो उसने मंगलवार को थाने पहुंचकर शिकायत की। बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img