Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल में पुताई कॉन्ट्रैक्टर ने लगाई फांसी

भोपाल के पीसी नगर में रहने वाले पुताई ठेकेदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह 6 बजे पानी भरने के लिए उठी पत्नी ने शव को फंदे पर लटका देखा। चीखपुकार की आवाजें सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद गुरुवार की दोपहर को बॉडी परिजन के हवाले कर दी गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कामय कर लिया है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस के मुताबिक, अजय चौहान (35) पुत्र श्रीराम चौहान निवासी पीसी नगर मल्टी पुताई की ठेकेदारी करते थे। वह मूल रूप से हरदा के रहने वाले थे। शादी के बाद 12 सालों से भोपाल में रह रहे थे। उनकी पत्नी पूजा गृहिणी हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटा 10 वर्ष और बेटी 7 वर्ष की है। अजय आम दिनों की तरह ही बुधवार की शाम को साइड से घर लौटे।

रात का खाना परिवार के साथ खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। रात में कब उठे और दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली, किसी को पता तक नहीं लगा। गुरुवार की सुबह पत्नी 6 बजे उठी तब पति के शव को देखा और चीखने लगी, तब पड़ोसी मदद के लिए आए। उन्होंने पति के शव को फंदे से उतारा।

मोबाइल नहीं रखते थे

मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि, अजय मोबाइल फोन नहीं रखते थे। किसी को कॉल करना हो तो अपनी पत्नी के मोबाइल से कॉल किया करते थे। उन्होंने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। कमरे की तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। हालांकि पुलिस सभी एंगल पर मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img