Thursday, July 30, 2026
25 C
Bhopal

पालतू कुत्ते को बीहड़ में ले जाकर बेरहमी से पीटा, फिर फंदे पर लटकाया; वीडियो वायरल

उमरी (भिंड):थाना इलाके के नुन्हाटा गांव में पालतू कुत्ते की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने घर के बाहर से कुत्ते को उठाकर बीहड़ में ले गया, जहां लाठियों से उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर फंदे से लटका दिया।

​घटना 17 जुलाई की है, जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

यह है पूरा मामला:

फरियादी रामनरेश सिंह राजावत और उनके चचेरे भाई शैलेंद्र ने उमरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की दोपहर उनका कुत्ता अचानक गायब हो गया था। बाद में गांव के ही एक युवक ने शैलेंद्र के मोबाइल पर वीडियो भेजा, जिसमें आरोपी विवेक बाथम (निवासी कहारन का पुरा) कुत्ते को पेड़ पर लटकाकर खींचता और लाठी से पीटता नजर आ रहा है। आरोपी ने यह वीडियो खुद बनाकर गांव के कुछ अन्य लोगों को भी दिखाया था।

पुलिस कार्रवाई:

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी विवेक बाथम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

कोलार में दो गुटों में हिंसक झड़प, पुलिस ने नकारी मादक पदार्थ तस्करी की बात

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित हिनोतिया में दो...

भोपाल में आवासीय परिसरों की कमर्शियल गतिविधियों पर टली कार्रवाई, रहवासी जाएंगे कोर्ट

​भोपाल:शहर के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां समेत...

Topics

गंजबासौदा: मासूम से गलत हरकत करने वाले को 3 साल की कैद, 2000 का जुर्माना

​गंजबासौदा | विशेष संवाददाता ​स्थानीय न्यायालय ने मासूम बच्चे के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img