Monday, February 23, 2026
19.1 C
Bhopal

भोपाल स्टेशन को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने का प्लान

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाद भोपाल स्टेशन को भी मेट्रो स्टेशन से जोड़ने का प्लान है। यहां सब-वे या फुटओवर ब्रिज बनेगा। ताकि, मेट्रो और रेलवे स्टेशन एक-दूसरे से कनेक्ट हो सके।

मेट्रो अफसरों के मुताबिक, भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 के पास मेट्रो का अंडरग्राउंड स्टेशन बनेगा। इसकी तैयारियां भी चल रही हैं। जब यात्री मेट्रो से रेलवे स्टेशन आएंगे-जाएंगे तो उन्हें फुटओवर ब्रिज या सब-वे की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में उन्हें काफी लंबा चलना नहीं पड़ेगा।

2 प्लान पर काम

रेलवे और मेट्रो स्टेशन को एक-दूसरे से कनेक्ट करने के लिए मेट्रो कॉरपोरेशन दो प्लान पर काम कर रहा है। यदि सिर्फ 6 नंबर प्लेटफार्म से मेट्रो स्टेशन को जोड़ना पड़ा तो यहां फुटओवर ब्रिज ही बनाया जाएगा। यात्री ट्रैक के ऊपर से गुजरते हुए मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे, लेकिन यदि प्लेटफार्म नंबर-6 के साथ 1 को भी मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की प्लानिंग बनी तो फिर सब-वे बनाया जाएगा, जो अंडरग्राउंड रहेगा।

जाम से भी मिलेगी राहत फुटओवर ब्रिज या सब-वे बनने के बाद यात्रियों को पैदल घूमकर नहीं आना पड़ेगा। साथ ही उन्हें जाम से भी राहत मिलेगी।

आरकेएमपी को जोड़ा है स्काई वॉक से मेट्रो से रानी कमलापति और भोपाल रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाएगा। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का काम चल रहा है। यहां 70 मीटर लंबा स्काई वॉक रखा गया है, जो दोनों स्टेशनों को कनेक्ट कर रहा है। इससे यात्रियों को बिना किसी परेशानी से एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पहुंचने में आसानी होगी।

ऐसा ही उपयोग भोपाल रेलवे स्टेशन पर भी हो रहा है। हालांकि, यह काम मौजूदा प्रोजेक्ट में शामिल नहीं है। इसलिए अलग से प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इसलिए सब-वे और फुटओवर ब्रिज पर चर्चा की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img