Thursday, July 2, 2026
30.6 C
Bhopal

भोपाल एम्स से प्लाज्मा चोरी

भोपाल के एम्स अस्पताल के ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी करने की घटना सामने आई है। वारदात को एक कर्मचारी और एक अन्य ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बागसेवनिया थाने के सब इंस्पेक्टर हेमराज कुमरे के मुताबिक डॉक्टर ज्ञानेंद्र प्रसाद एम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और ब्लड बैंक शाखा के प्रभारी हैं। उन्होंने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि कुछ समय से ब्लड बैंक से खून और प्लाज्मा यूनिट के गायब होने की शिकायतें मिल रही थी। इसलिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमने निगरानी रखना शुरू कर दी।

चोरी करते कैमरे में कैद हुए आरोपी

इसी बीच 28 सितंबर की रात नौ बजे देखा कि ब्लड बैंक यूनिट में आउटसोर्स कर्मचारी लैब टैक्निशियन के पद पर पदस्थ कर्मचारी अंकित केलकर ने दो यूनिट प्लाज्मा बैंक से निकाला और एक अज्ञात व्यक्ति को दे दिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, इसलिए जब कर्मचारी से पूछताछ की तो वह अस्पताल से भाग गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हो सकता है तस्करी से जुड़े होने का खुलासा

इसके बाद डॉक्टर ज्ञानेंद्र प्रसाद ने एम्स प्रबंधन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही पुलिस ने उनकी शिकायत पर गुरुवार को मामला भी दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी फरार हैं, और उनके पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा और प्लाज्मा चोरी करने की वजह का भी पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img