Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

पुलिसकर्मियों के बच्चों की आर्थिक सहायता राशि बढ़ी

मध्यप्रदेश के एक लाख से अधिक पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। मप्र की मोहन यादव सरकार ने पुलिस परिवारों के बच्चों को मिलने वाली फीस प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाई है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, 11वीं, 12वीं से लेकर ग्रेजुएशन, एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य प्रोफेशनल डिग्री करने वाले छात्रों को परसेंटेज के आधार पर 4000 से लेकर 50 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पुलिस परिवारों के एक लाख बच्चों को होगा फायदा पुलिस हेडक्वार्टर से जारी आदेश के मुताबिक, आर्थिक सहायता के लिए डीएसपी से लेकर आरक्षक तक के बच्चे पात्र होंगे। 11वीं-12वीं में 85 फीसदी से अधिक अंक लाने पर 4 हजार रुपए दिए जाएंगे। जबकि, ग्रेजुएशन में 60 फीसदी से अधिक अंक लाने पर छात्रों को 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसी तरह एमबीबीएस में 60 फ़ीसदी से अधिक अंक लाने पर सहायता राशि 50 हजार रुपए दी जाएगी।

इस साल से लागू होगी व्यवस्था आदेश में स्पष्ट किया गया है कि फीस प्रतिपूर्ति की यह योजना 2024-2025 के लिए है। पुराने सत्र (2023-2024) की फीस प्रतिपूर्ति पुरानी नियमावली के अनुसार ही की जाएगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आवेदक द्वारा जमा की गई कुल शुल्क में से कॉशन मनी, हॉस्टल और मेस शुल्क को छोड़कर शेष राशि अथवा निर्धारित राशि में जो अधिक होगा, वह छात्र के खाते में जारी किए जाएंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img