Monday, November 23, 2026
19.1 C
Bhopal

आप सभी का रिटायर्ड जीवन दीर्घ एवं स्वस्थ्य हो, ऐसी आप सभी को शुभकानाएं है : पुलिस आयुक्त

भोपाल पुलिस के अधिकारियों की सेवा निवृत्ति के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर द्वारा सम्मान समारोह आयोजन कर सेवा निवृत्त 7 पुलिस अधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया एवं श्रीफल व स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर स्वस्थ एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डीसीपी हेड्क्वाटर श्री विनीत कपूर, डीसीपी ट्रेफिक श्री हंसराज सिंह एवं अन्य अधिकारी व स्टॉफ द्वारा भी सेवा निवृत्त अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री देउस्कर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी का बहुत लंबा सेवाकाल रहा है, आपके कार्यों की मै बेहद सराहना करता हूँ। विभाग को आप सभी की कमी हमेशा महसूस होगी। आपका लंबा सेवा निवृत्त जीवन बीते, ऐसी हमारी सभी को शुभकानाएं है एवं सभी से अनुरोध है कि आप सभी हमेशा हमसे जुड़े रहेंगे एवं पुलिस परिवार के सद्स्य बने रहेंगे। अगर आपका कोई कार्य या योजना अधूरी रह गई हो, तो उसे जरूर पूर्ण करें। साथ ही अपने स्वास्थ्य एवं परिवार का बेहद ध्यान रखें। आपका जीवन आनंदमयी हो, ऐसी हम सभी की शुभकानाएं है।

सम्मान समारोह के अवसर पर सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारियों ने अपनी सेवाकाल के महत्वपूर्ण पलों को सभी से साझा किया एवम् पुलिस विभाग व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही अपने पसंदीदा गीत गाकर समारोह की शोभा बढ़ाई। उपरांत सपरिवारजनो के साथ भोजन गृहण किया।

निम्न अधिकारी हुए सेवा निवृत्त :-

1- ACP श्री विश्वास कुमार भटेले।
2- SI श्री रावेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री।
3- SI श्री पूरन सिंह यादव।
4- SI श्री कैलाश कुमार खरे।
5- कार्य0 SI श्री रमेश कुमार यादव।
6- कार्य0 SI श्री हेमचंद।
7- कार्य0 SI श्री शेख हसीब।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img