Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल के कैफे में पुलिस ने मारा छापा

बैरागढ़ के अंतिम छोर पर स्थित एक कैफे एवं हुक्का लाउंज में अवैध रूप से शराब बेचने की खबर मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। कैफे संचालक को पुलिस आने की भनक लग गई। वह गायब हो गया। पुलिस ने मैनेजर पर कार्रवाई की है।

पुलिस ने की छापामार कार्रवाई

पुलिस के अनुसार टी वार्ड क्षेत्र में स्थित वीआईपी कैफे में अवैध रूप से शराब बेचने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात को छापामार कार्रवाई की। पुलिस दल पहुंचते ही कैफे में अफरातफरी मच गई। शराब पी रहे कई युवा टेबल छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने कैफे में रखी 125 लीटर शराब बरामद की है।

जब्त शराब की कीमत सवा लाख रुपये

पुलिस के अनुसार इसकी कीमत लगभग सवा लाख रुपये है। कैफे में हुक्का भी सर्वे होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस कैफे संचालक की तलाश कर रही है। मैनेजर कमलेश केसवानी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। देर रात तक गदर, पुलिस को नहीं खबर बैरागढ़ के आवासीय इलाकों में देर रात तक खान पान के ठेले एवं दुकानें खुली रहती हैं। यहां असामाजिक तत्व खड़े रहते हैं। हाल ही में हिंदू संगठनों से जुड़े हीरो हिंदू का बैग छीनकर लुटेरे भाग निकले।

पुलिस गिरफ्त से बाहर है आरोपी

आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। नागरिकों का कहना है कि आवासीय इलाकों में पुलिस की गश्त एवं चार्ली वाहन नजर नहीं आते। थाना प्रभारी अशोक गौतम का कहना है कि अवैध शराब बेचने वालों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img