Wednesday, June 10, 2026
30.5 C
Bhopal

छतरपुर में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट

छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे की है। शिकायत के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर पर बच्चों के साथ अकेली थी महिला

पीड़िता ने बताया कि, वह सोमवार काे अपनी पांच बच्चियों के साथ घर पर अकेली थी। उसका पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इलाज के लिए ससुर के साथ महोबा चरखारी गया हुआ था। गांव का विनोद पटेल खेत की तारबारी के पास आकर दरवाजा खटखटाया। महिला के दरवाजा खोलते ही उसने महिला का हाथ पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया।

सास को धमकाया, देवर को पीटा

शोर सुनकर पीड़िता की सास मौके पर पहुंचीं। आरोपी ने उन्हें भी धमकाया। इस दौरान महिला का देवर भी वहां आया, जिसके साथ आरोपी ने डंडे से मारपीट की।

आरोपी ने जाते समय पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि उस पर पहले से 23 केस दर्ज हैं और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मार देगा।

परिजन बोले- पुलिसकर्मियों ने घंटों बैठाए रखा, गाली-गलौज​ ​की ​​​​​

पीड़ित परिवार का आराेप है कि घटना के बाद रात 11 बजे वह महाराजपुर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें थाने में बैठाया, लेकिन डेढ़ घंटे तक शिकायत दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी भी बिना कार्रवाई किए चले गए। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिवार को गाली-गलौज कर थाने से बाहर निकाल दिया।

एसपी को किया फोन

परिवार रात 3 बजे तक बच्चों के साथ थाने के बाहर बैठा रहा। उन्होंने एसपी अगम जैन को फोन किया और व्हाट्सएप पर मैसेज भी भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एडिशनल एसपी विदित डांगन ने मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 14 आपराधिक केस

शिकायत के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी विनोद पटेल पिता पहलवान पटेल को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान सामने आया कि विनोद पटेल पहले भी हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखना, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित कुल 14 गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img