भोपाल के करीब 30 इलाकों में शनिवार को 5 से 8 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें बैरसिया रोड, सलैया, आरिफ नगर, करोंद, निशातपुरा, मिसरोद जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में नागरिकों को परेशानी से बचने के लिए अपने जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मिसरोद फेस-2, सलैया, ब्रिटिश पार्क, महर्षि वेद विज्ञान, चैतन्य शिक्षा समिति, महर्षि इन्फॉर्मेशन, ग्रीन मिडोज कॉलोनी, 11 मील गार्डन सिटी कॉलोनी, आरआरजी कॉलोनी, छान एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मेंडोरा, कृषि संस्थान, डेयरी स्टेट, बरखेड़ीखुर्द, शारदा विहार, केरवा पंप एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निशातपुरा, आरिफ नगर, बैरसिया रोड, कृषि अनुसंधान कॉलोनी, बृज कॉलोनी, माया इन्क्लेव, नवीबाग, देवकी नगर, करोंद, पंचवटी फेस-1 और 2, एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिसनखेड़ी, वन स्मृति एवं आसपास के इलाके।




