Wednesday, July 15, 2026
29.7 C
Bhopal

भोपाल रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक पकड़ा गया

भोपाल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह आरपीएफ ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। घटना प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर सुबह 6 बजे की है।

आरक्षक आरिफ खान ने युवक को संदिग्ध अवस्था में यात्रियों के बीच घूमते हुए देखा। पूछताछ में उसकी पहचान रफीक (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई। उसके पास न तो कोई वैध टिकट था और न ही कोई पहचान पत्र।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बताया कि युवक की गतिविधियां चोरी की नीयत की ओर इशारा कर रही थीं। मौके पर कोई प्रत्यक्ष शिकायतकर्ता नहीं होने के बावजूद रेलवे परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए RPF ने उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 (अशांति फैलाना) और 137 (बिना टिकट यात्रा) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

Hot this week

भोपाल: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरापान केंद्रों पर छापा; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। भोपाल जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार...

भोपाल देहात पुलिस: आईजी ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश

​भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल देहात) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने...

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img