Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

अब कभी भी छुट्‌टी ले सकेंगे अधिकारी कर्मचारी

प्रदेश के 13 विभागों के अधिकारी कर्मचारी अब अपनी सुविधा के मुताबिक कभी भी अवकाश ले सकेंगे। राज्य शासन ने एक हफ्ते पहले भारत पाकिस्तान जंग की आशंका के चलते इन विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं अनिवार्य मानते हुए अवकाश पर रोक लगा दी थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज जारी आदेश में यह प्रतिबंध हटा दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार 9 मई को 13 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। भारत-पाक जंग की आशंका के मद्देनजर जारी आदेश में कहा गया था कि शासकीय सेवक अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। विषम परिस्थितियों में खुद या परिवार में विवाह की स्थिति या प्रसूति और संतान पालन, गंभीर बीमारी, दुर्घटना, स्वयं के परिवार में घटित अप्रत्याशित घटना आदि मामलों में जिला स्तर पर कलेक्टर और राज्य स्तर पर विभाग के सचिव द्वारा छुट्‌टी मंजूर कराने और अनुमति के बाद ही अवकाश लिए जा सकेंगे। इन विभागों के शासकीय सेवकों को अति आवश्यक स्थिति होने पर ही अवकाश दिए जाएंगे।

इन विभागों में छुट्‌टी पर लगी थी रोक

जिन विभागों के अवकाश पर रोक लगाई गई थी उसमें लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग, गृह विभाग, ऊर्जा विभाग, नगरीय विकास और आवास विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शामिल थे। इसके साथ ही खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, जल संसाधन विभाग, नर्मदा घाटी विकास विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई थी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img