Monday, April 20, 2026
34.2 C
Bhopal

IG पंजीयन के आदेश का विरोध,अधिकारी-कर्मचारी संघ ने लिखा पत्र

आईजी पंजीयन के एक आदेश के खिलाफ मध्य प्रदेश पंजीयन विभाग अधिकारी-कर्मचारी संघ ने सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। दरअसल, आईजी ने शुक्रवार सुबह शनिवार की छुट्‌टी वाले दिन भी कुछ संभागों में सब रजिस्ट्रार दफ्तर खोलने का आदेश दिया। शुक्रवार शाम को संघ के पदाधिकारियों ने आईजी को पत्र लिख कर सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दे डाली।

संघ का कहना है कि संपदा 2.0 वर्जन लागू होने के बाद सर्वर का इश्यू हमेशा बना रहता है। सब रजिस्ट्रार्स को देर रात तक काम करना पड़ता है। ऐसे में वे अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। इसलिए आईजी पंजीयन यह आदेश वापस लें अन्यथा सभी अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दंडोतिया और सदस्यों ने आईजी पंजीयन को लिखे पत्र में कहा कि जनसामान्य को रजिस्ट्री कार्य में अधिक सुविधा देने एवं राजस्व अर्जित करने के मद्देनजर प्रदेश के कुछ संभागीय मुख्यालयों के उप पंजीयक कार्यालय हर शनिवार को खोलने का निर्देश बिना किसी कारण के जारी किया गया है। शनिवार को कार्यालय खोले जाने संबंधी अचानक दिया गया निर्देश समझ से परे है। मार्च-2025 में अधिकारियों-कर्मचारियों ने राजस्व संग्रहण,गाइडलाइन और सम्पदा 2.0 पोर्टल लागू होने पर अवकाश के दिनों में भी काम किया है। ऐसे में यह निर्देश देना अनुचित है।

सर्वर स्पीड का इश्यू खत्म करें अफसर

पत्र में कहा गया है कि सम्पदा 1.0 के डी-कमीशनिंग ( Decommisioning ) से सम्पदा 2.0 पर रजिस्ट्री का पूरा लोड सर्वर की स्पीड बिगाड़ रहा है। सर्वर का इश्यू हमेशा बना रहता है। जिससे एक ओर सर्विस प्रोवाइडर्स को स्लॉट बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर विभागीय स्तर पर पंजीयनकर्ता अधिकारी स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं।

परिवार को समय नहीं दे पा रहे सब रजिस्ट्रार

संघ के अध्यक्ष ने आईजी पंजीयन से कहा है कि यह बताना भी जरूरी है कि सर्वर इश्यू होने के कारण मुख्यालय स्तर से ही प्रतिदिन स्लॉट की समय सारणी बिना किसी पूर्व सूचना के बदल दी जाती है जिसके चलते उप पंजीयकों को देर रात तक बुक किए गए स्लॉट का पंजीयन अपने पारिवारिक उत्तरदायित्वों से समझौता कर कराना पड़ता है। जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने के साथ ही पारिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर भी समस्या हो रही है।

आदेश वापस नहीं तो सामूहिक अवकाश पर जाएंगे

संघ ने कहा है कि ऐसी दशा में जब तक सम्पदा 2.0 पोर्टल पर किए जाने वाले कार्य में सुधार नहीं कर लिया जाता है, तब तक छुट्‌टी के दिनों में कार्यालय खोलने का कोई औचित्य नहीं है। आईजी पंजीयन के आदेश से विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में रोष व्याप्त है एवं सभी ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। आदेश को मुख्यालय स्तर से वापस लिया जाए, ताकि विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बना रहे।

यह आदेश जारी किया था आईजी पंजीयन ने

आईजी पंजीयन अमित तोमर ने आज एक आदेश जारी कर कहा था कि रजिस्ट्री कार्य में अधिक सुविधा और शासन के राजस्व के मद्देनजर प्रदेश के महत्वपूर्ण माने जाने वाले कुछ उप पंजीयक कार्यालयों को शनिवार को अवकाश के दिन भी खुले रखने का फैसला किया गया है। आईजी पंजीयन के आदेश में उप पंजीयक कार्यालय इंदौर-1, इंदौर -2, इंदौर-3, इंदौर-4, भोपाल-1, भोपाल-2, भोपाल-3, जबलपुर-1, जबलपुर -2, ग्वालियर-1, ग्वालियर-2, उज्जैन, रीवा, सागर और नर्मदापुरम के मुख्यालय स्थित उप पंजीयक कार्यालय हर शनिवार को खोले जाने का निर्देश है। इसमें कहा गया है कि इन कार्यालयों में पंजीयन कार्य के लिए केवल एक पंजीयन अधिकारी के लिए स्लॉट खोले जाएंगे और एक एक पंजीयन अधिकारी की रोटेशन के आधार पर ड्यूटी लगाई जाएगी। इसका विरोध किया गया है।

Hot this week

रातीबड़ थाना अब ISO सर्टिफाइड, पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा थाना बना

भोपाल की पुलिसिंग और थानों की कार्यप्रणाली को अब...

भोपाल: बीटेक छात्र ने जहर खाकर दी जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर इलाके में रहने वाले...

भोपाल: बेकाबू टैंकर ने घर में घुसकर मासूम को कुचला, माता-पिता गंभीर

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शनिवार...

शादी का झांसा देकर ज्यादती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला...

Topics

रातीबड़ थाना अब ISO सर्टिफाइड, पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा थाना बना

भोपाल की पुलिसिंग और थानों की कार्यप्रणाली को अब...

भोपाल: बेकाबू टैंकर ने घर में घुसकर मासूम को कुचला, माता-पिता गंभीर

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शनिवार...

शादी का झांसा देकर ज्यादती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला...

फर्जी इन्वेस्टमेंट के नाम पर युवती से लाखों की ठगी

​इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती...

लिंक पर क्लिक करते ही किसान का मोबाइल हैक, बैंक पहुँचने से पहले ही खाते से उड़े 2 लाख

​ ​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चींचली में एक...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से किशोर की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

​भोपाल। राजधानी के इतवारा क्षेत्र में रहने वाले एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img