Monday, April 20, 2026
34.2 C
Bhopal

भोपाल में युवक को जिंदा जलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के खजूरी सड़क पर जिंदा जलाकर युवक की हत्या के प्रयास का मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल को हमीदिया हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद तीनों आरोपी उज्जैन चले गए थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक रवि धनगर (27) लखापुरा में रहता है। 13 मई की रात करीब 12 बजे फिल्म देखकर घर लौटे छोटे भाई आशीष ने रवि को बताया कि रास्ते में सूरज ढाबे के पास प्रवीण और सौरभ मिले थे। शराब के नशे में धुत दोनों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और बाइक की चाबी छीन ली।

आरोपियों को समझाने पहुंचा था युवक

भाई के साथ हुई मारपीट का सुनते ही रवि रात में ही सूरज ढाबे के पास पहुंचा। वह दोनों आरोपियों को समझाइश देने की नीयत से गया था। यहां आरोपियों से बहस के बाद प्रवीण ने प्लास्टिक की बोतल में भरा पेट्रोल रवि पर डालकर आग लगा दी।

आग बुझाने में भाई के भी हाथ झुलसे

आग लगते ही रवि बुरी तरह चिल्लाया और उसने अपनी शर्ट उतार दी। साथ आए भाई ने जैसे-तैसे आग बुझाई। हालांकि इस दौरान भाई के भी हाथ जल गए। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल रवि के बयान दर्ज किए। आरोपी और फरियादी दोनों पक्ष पूर्व परिचित बताए जा रहे हैं।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

प्रवीण मेवाड़ा, प्रताप मेवाड़ा, सौरभ मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह नशे में थे। हालांकि पुलिस का मानना है कि गुमराह करने की नीयत से आरोपियों ने स्वयं के नशे में होने की बात कही है।

Hot this week

रातीबड़ थाना अब ISO सर्टिफाइड, पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा थाना बना

भोपाल की पुलिसिंग और थानों की कार्यप्रणाली को अब...

भोपाल: बीटेक छात्र ने जहर खाकर दी जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर इलाके में रहने वाले...

भोपाल: बेकाबू टैंकर ने घर में घुसकर मासूम को कुचला, माता-पिता गंभीर

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शनिवार...

शादी का झांसा देकर ज्यादती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला...

Topics

रातीबड़ थाना अब ISO सर्टिफाइड, पुलिस कमिश्नरेट का तीसरा थाना बना

भोपाल की पुलिसिंग और थानों की कार्यप्रणाली को अब...

भोपाल: बेकाबू टैंकर ने घर में घुसकर मासूम को कुचला, माता-पिता गंभीर

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शनिवार...

शादी का झांसा देकर ज्यादती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला...

फर्जी इन्वेस्टमेंट के नाम पर युवती से लाखों की ठगी

​इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती...

लिंक पर क्लिक करते ही किसान का मोबाइल हैक, बैंक पहुँचने से पहले ही खाते से उड़े 2 लाख

​ ​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चींचली में एक...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से किशोर की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

​भोपाल। राजधानी के इतवारा क्षेत्र में रहने वाले एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img