भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें चार इमली, अशोका गार्डन, तुलसी नगर, देवकी नगर, करोंद, बैरसिया रोड, निशातपुरा, नवीबाग, मिंडोरा, जाटखेड़ी, बैंक कॉलोनी जैसे कई बड़े इलाके शामिल हैं। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक डेयरी स्टेट, बरखेड़ी खुर्द, शारदा विहार, मिंडोरा, केरवा डैम रोड, कृषि संस्थान एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अशोक विहार, अशोक सम्राट, अंत्योदय नगर, अशोका गार्डन, नगर निगम पंप, बैंक कॉलोनी, अमन बाई कॉलोनी, तुलसी नगर, सोनिया कॉलोनी, नवीन नगर, फूटी बावड़ी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक देवकी नगर, करोंद, पंचवटी फेस-1 और 2, बैरसिया रोड, कृषि अनुसंधान कॉलोनी, बृज कॉलोनी, माया इन्क्लेव, नवीबाग, निशातपुरा एवं आसपास।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चार इमली, सीबीआई कॉलोनी एवं आसपास।
- दोपहर 12 से 2 बजे तक जाटखेड़ी, 16 एकड़, खंजर मोहल्ला, बागमुगालिया बस्ती एवं आसपास।




