भोपाल के करीब 55 इलाकों में मंगलवार को 30 मिनट से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिन इलाकों में असर पड़ेगा, उनमें अरेरा कॉलोनी, महाबली नगर, जनता क्वार्टर, एम्राल्ड कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अमराई, बाग सेवनिया, मक्सी, बागली, खजूरी, रापड़िया जैसे कई बड़े इलाकों में कटौती होगी। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 6 से 6.30 बजे तक महाबली नगर, सांई नाथ, मां पार्वती नगर एवं आसपास।
- सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक विश्वकर्मा नगर, जनता क्वार्टर, एलआईजी-एमआईजी, कमला नगर, हनीफ कॉलोनी, आशियाना कॉलोनी, पारस नगर, जनता नगर, नवी बाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर, कृष्णा कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से 11 बजे तक डीके देवस्थली फेस-1 और 2, पल्लवी नगर, ओपेल रेजीडेंसी, विक्टोरिया पार्क, सुरेंद्र रेजीडेंसी, पार्श विला, सहयोग विहार, प्रधान स्टेट, सिद्धार्थ गार्डन, आधिस्थान, बड़वई, सुमित्रा विहार, वरुण सोसाइटी एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 नंबर, ई-6 और ई-7, अरेरा कॉलोनी, एम्राल्ड कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अमराई, बागसेवनिया, पंचवटी कॉलोनी एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सतगढ़ी, बैरागढ़ चिचली एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक रापड़िया, मक्सी, बागली एवं आसपास के इलाके।
- दोपहर 12 से 1 बजे तक खजूरी, गुर्जर अपॉर्टमेंट, सांई स्पर्श-2, पलक विहार, 11 मील, शिवलोक फेस-4, रिगल कलश एवं आसपास।