Saturday, August 22, 2026
25.1 C
Bhopal

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हाथी की मूर्ति भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मी

कल काशी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल सीएम डॉ. मोहन यादव कल (मंगलवार) को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में शामिल होंगे। वाराणसी में पहली बार होने जा रही इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

क्षेत्रीय सुरक्षा विकास और राज्यों से जुडे मुद्दों पर होगी चर्चा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक वाराणसी के होटल ताज में मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक होगी। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य, प्रशासनिक समन्वय और राज्यों से जुड़े विशेष मुद्दों पर भी चर्चा होगी। बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्यगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

परिषद् का लक्ष्य मध्य क्षेत्रीय परिषद् का मुख्य लक्ष्य राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाना, अंतर्राज्यीय विवादों का बातचीत के जरिए समाधान करना, सामान्य हितों के मामलों पर विचार करना, प्राकृतिक संसाधनों का समान उपयोग सुनिश्चित करना और संवेदनशील क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

सिंधिया से भी सीएम ने की मुलाकात

दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाक़ात की। दोनों नेताओं में प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास, जनकल्याण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। नवाचार, डिजिटल सेवाओं की पहुंच और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img