Wednesday, July 8, 2026
25.5 C
Bhopal

वक्फ परिसर में कफन में लिपटे मुर्दे और सांकेतिक कब्रें:भोपाल में मुस्लिम समाज का अनोखा प्रदर्शन

भोपाल के कोलार क्षेत्र के अकबरपुर बंजारी स्थित वक्फ की पंजीकृत कब्रिस्तान जमीन पर गोशाला भूमि पूजन के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने सोमवार को वक्फ बोर्ड कार्यालय के सामने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक कब्रें बनाई, कफन ओढ़े लोग मुर्दा बनकर जमीन पर लेटे और सवाल पूछा- ‘अगर कब्रिस्तान पर मॉल और गोशालाएं बनेंगी, तो हम अपने मरे हुओं को कहां दफनाएंगे?”

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समिति के संरक्षक शमसुल हसन ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में कभी 189 पंजीकृत कब्रिस्तान थे, लेकिन आज सिर्फ 22 बचे हैं। कब्रिस्तान की ज़मीनों पर योजनाबद्ध तरीके से कब्जे हो रहे हैं। कोलार में तो कांग्रेस नेताओं ने वक्फ जमीन पर कब्जा कर भाजपा विधायक से भूमिपूजन भी करवा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कमेटी हाईकोर्ट का रुख करेगी।

‘यह हमारी मिट्टी नहीं, हमारी विरासत पर हमला है’ समिति ने प्रदर्शन के दौरान वक्फ बोर्ड को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि अकबरपुर के कोलार कब्रिस्तान की 0.620 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यहां भूमाफिया निर्माण कार्य शुरू कर चुके हैं। यह सिर्फ जमीन का मसला नहीं, बल्कि मुस्लिम समुदाय की आस्था, पहचान और बुजुर्गों के सम्मान पर सीधा हमला है।

ज्ञापन में वक्फ बोर्ड से मांग की गई

  • कब्रिस्तान की जमीन पर चल रहे निर्माण को तत्काल रोका जाए।
  • कब्जा हटाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई हो।
  • वक्फ की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने की व्यापक मुहिम शुरू की जाए।
  • इस मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों और नेताओं पर एफआईआर हो।

वक्फ बोर्ड ने कहा- मामला संज्ञान में है

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। हमने अधिकारियों को रिकॉर्ड खंगालने और जमीन की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। यदि जमीन वक्फ की निकली, तो उसकी सुरक्षा के लिए शासन को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img