Wednesday, July 8, 2026
25.2 C
Bhopal

युवती से शादी का झांसा देकर रेप

शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दमोह निवासी विशाल दिनकर ने संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। जब युवती ने शादी का कहा, तो विशाल ने बात करना और मिलना भी छोड़ दिया। इसके बाद युवती मां के साथ कोतवाली थाना दमोह पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शून्य पर कायमी कर केस डायरी गोरखपुर पुलिस को भेज दी है। आगे की जांच गोरखपुर पुलिस करेगी।

पुलिस के अनुसार, युवती जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती का ननिहाल दमोह में है और वह अक्सर वहां जाया करती थी। करीब एक साल पहले दमोह में उसकी पहचान विशाल दिनकर से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर फोन पर संपर्क होने लगा। युवती दमोह जाती तो विशाल से मिलना भी होता था। दो महीने पहले विशाल ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसने युवती से कई बार संबंध बनाए।

घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि विशाल दो माह पहले उससे मिलने जबलपुर आया था। जब युवती गोरखपुर स्थित अपने घर में अकेली थी, तब वह चोरी छिपे उससे मिलने पहुंचा और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अक्सर शहर आने लगा। जब भी जबलपुर आता वह युवती को मिलने के लिए बुलाता और दुष्कर्म करता था। कुछ दिन पहले युवती दमोह गई, वहां भी विशाल ने उसे अकेले में मिलने के लिए बुलाया और दुष्कर्म किया। तब युवती ने शादी करने को कहा, तो विशाल पलट गया और बातचीत करना बंद कर दिया।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img