Wednesday, July 8, 2026
25.2 C
Bhopal

ग्वालियर में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव

ग्वालियर में रविवार की रात भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव की घटना ट्रेन के ग्वालियर स्टेशन गुजरने के बाद बिरला नगर-रायरू स्टेशन के बीच हुई है। पत्थरबाजी में शताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोच सी-5 का कांच टूट गया है। साइड विंडो सीट पर बैठी महिला यात्री अचानक कांच में पत्थर लगने घबरा गई।

तत्काल ट्रेन में चल रहे टीसी को मामले की सूचना दी गई। कन्ट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद जीआरपी, आरपीएफ ने बिरला नगर से रायरू के बीच सर्चिंग की है, लेकिन कोई पत्थर बाज हाथ नहीं आया है।

बिरला नगर-रायरू के बीच एसी कोच का कांच टूटा

ग्वालियर के गोविंदपुर निवासी रेलशिया श्रीवास्तव रविवार रात को ग्वालियर स्टेशन से नई दिल्ली जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थीं। उनका AC कोच सी-5 में रिजर्वेशन था। ग्वालियर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद अभी बिरला नगर स्टेशन को क्रॉस की ही थी कि अचानक साइड विंडो वाली सीट पर एक पत्थर आकर कांच में लगा। पत्थर लगने से तेज आवाज आई।

जिस पर साइड विंडो सीट पर सफर कर रही रेलशिया श्रीवास्तव अचानक डर गईं। कोच का कांच भी चटक गया। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर पथराव की खबर से वहां हंगामा मच गया। आसपास के कोच के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। मामले की सूचना ट्रेन में टीसी को दी गई और कन्ट्रोल को सूचित किया गया। जिस पर कंट्रोल से सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान बिरलानगर से रायरू के बीच भी पहुंचे लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला।

सी-5 कोच के यात्रियों के बयान लिए जा रहे हैं

रेलवे ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। जिस कोच पर पथराव हुआ है, उस कोच में सफर कर रहे यात्रियों के घटना के संबंध में बयान लिए जा रहे हैं। जिससे जांच में सही बात सामने आ सके।

सोनागिर के साथ एजी ऑफिस पुल पर भी हो चुका है पथराव इसी माह में 12 जून को सोनागिर रेलवे स्टेशन के साथ ही ग्वालियर स्टेशन से पहले एजी ऑफिस पुल के पास भी पथराव हो चुका है। एजी पुल के पास एक मानसिक युवक ने पत्थर फेंका था।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img