Sunday, August 23, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में पत्नी को वापस बुलाने किया बच्चे का अपहरण

भोपाल में पत्नी को वापस बुलाने के लिए एक युवक ने साढ़े तीन साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। मामा ससुर बच्चे को लेकर आरोपी कई जगह घूमता रहा। बच्चे की मां को फोन कर धमकी देता रहा कि अगर पत्नी वापस नहीं आई तो बच्चे को जान से मार दूंगा।

कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित सबरी नगर की 12 नंबर मल्टी से अगवा किए गए बच्चे को पुलिस ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद नादरा बस स्टैंड के पास एक होटल से बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कमला नगर पुलिस के मुताबिक, किरण रजक (37) पति बल्लू रजक, सबरी नगर में रहती हैं। वह ड्राई क्लीनिंग का काम करती हैं। शुक्रवार देर रात किरण के घर पर उनकी ननद का दामाद गोलू रजक (25), निवासी इंद्रा नगर, हबीबगंज पहुंचा। रात 3.30 बजे उसने दरवाजा खटखटाया।

इस दौरान साढ़े तीन साल का विहान बाहर आया तो गोलू ने उसे बहला-फुसलाकर बाहर निकाला और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो देखा दरवाजा बाहर से बंद था और बच्चा गायब था। कुछ ही देर में किरण के पास गोलू का फोन आया।

उसने कहा- मेरी बीवी किसी और के साथ चली गई है। उसे वापस बुलाओ, वर्ना तुम्हारे बच्चे को खत्म कर दूंगा। घबराई हुई किरण रजक तुरंत कमला नगर थाने पहुंचीं और पूरी घटना बताई।

पुलिस ने तत्काल मोबाइल लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया। लोकेशन पहले आष्टा, फिर सीहोर और आखिर में भोपाल के नादरा बस स्टैंड के पास एक होटल की मिली। पुलिस की टीम ने देर रात दबिश देकर आरोपी गोलू रजक को गिरफ्तार किया और बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img