टॉप-न्यूज़

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू:CJI ने दिलाई शपथ, बोलीं- जनता का हित मेरे लिए सर्वोपरि

द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर चीफ जस्टिस एनवी रमना ने शपथ दिलाई। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। सुबह सवा 10 बजे द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

द्रौपदी ने ओडिशा से खास मेहमानों को बुलाया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में देश के सर्वोच्च पद के लोग शामिल हुए हैं। राजनेता, न्यायाधीश, ब्यूरोक्रेट्स, लेकिन इस समारोह में द्रौपदी ने अपने खास लोगों को निमंत्रण देकर बुलाया है। ओडिशा के मयूरभंज जिले से 64 लोग इस समारोह में शामिल हुए हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770