Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

इंदौर गैंगरेप केस- आरोपियों के टारगेट पर होते थे कपल्स

आर्मी के ट्रेनी अफसरों से मारपीट और महिला मित्र से रेप करने वाले दो मुख्य आरोपी अनिल बारोर (27) और रितेश भाभर (25) पहले भी पुलिस पर हमले कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वे इसी तरह कपल्स को अपना शिकार बनाते हैं। कई लोगों से लूटपाट कर चुके हैं। दोनों पर केस भी दर्ज हैं। शनिवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को महू कोर्ट में पेश किया था। 16 सितंबर तक सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।

2021 में मेढ़ गांव के पास जब जमीनी विवाद को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कब्जा छुड़ाने पहुंचे थे तब अनिल और रितेश ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। इतना ही नहीं पुलिस जवानों पर गोफन भी मारे थे। दोनों के खिलाफ मानपुर थाने में अपराध भी दर्ज हैं। अनिल गोंडकुआ और रितेश बिलामी का रहने वाला है।

वहीं, इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि सरपंच ने उन्हें सरेंडर कराया है।

पुलिस को आशंका- आर्मी जवान आरोपियों पर कर सकते हैं हमला

सूत्रों ने बताया कि पुलिस का आरोपियों को गुपचुप तरीके से घटना स्थल पर ले जाने का प्लान है। दरअसल, पुलिस को आशंका है कि आर्मी के जवान आरोपियों पर हमला कर सकते है। घटना के दूसरे दिन आर्मी के कई ट्रेनी ऑफिसर आरोपियों की तलाश में बड़गोंदा के पुराने थाने पहुंचे थे। हालांकि पुराना थाना कई महीनों से बंद है।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img