Thursday, May 7, 2026
37.1 C
Bhopal

पिता ही निकला 8 साल की बच्ची का कातिल,रेप के बाद हाथ-पैर बांधे और कुएं में फेंका

गुना में आठ साल की बच्ची को उसके ही पिता ने बेरहमी से मार डाला। आरोपी ने बच्ची के साथ पहले रेप किया। इसके बाद तौलिया से हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया। पता चला है कि आरोपी जन्म से ही बच्ची से नफरत करता था। चांचौड़ा पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चांचौड़ा थाना इलाके में बुधवार को आठ साल की बच्ची लापता हो गई थी। परिवारवालों ने थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई। गांव वालों ने आशंका जताई थी कि बच्ची गांव से गुजरे नाले में गिर गई है। तेज बहाव में बह गई। इसके बाद पुलिस ने SDERF की टीम को बुलाया। तीन दिन से उसकी तलाश की जा रही थी।

शनिवार को कुएं में मिली लाश

इसी बीच, शनिवार को कुएं में बच्ची का शव दिखा। बच्ची का एक हाथ और पैर पत्थर से बंधा था। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजन को सौंप कर जांच शुरू कर दी। रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया।

जांच में सहयोग नहीं करने पर हुआ शक

चांचौड़ा थाना प्रभारी मचल सिंह मंडलीय ने बताया कि बच्ची के लापता होने के बाद से ही उसके पिता पर शक था। कारण- वह दिनभर घर पर ही रहता था। बच्ची के दादा ने ही सारी कार्रवाई की। पिता ने जांच के दौरान सहयोग भी नहीं किया। गांव वालों से पूछताछ में किसी ने भी उसके प्रति पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिया। पूछताछ में पता चला कि आखिरी बार बच्ची को पिता के साथ ही देखा गया था।

आरोपी ने पूछताछ में कबूला जुर्म

टीआई ने बताया कि सुबह बच्ची का अंतिम संस्कार होते ही आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती करने पर वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहले तौलिया से बच्ची का एक हाथ और पैर बांधा। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया। इससे पहले, खेत पर ले जाकर रेप भी किया था। आरोपी ने बताया कि वह लड़का चाहता था। इस कारण जन्म के बाद से ही बच्ची से नफरत करता था।

Hot this week

एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, PMO के दखल के बाद जांच शुरू

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...

Topics

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img