Thursday, September 3, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में मेगा इवेंट की मेगा तैयारी:जंबूरी मैदान में जुटेंगे 1 लाख लोग, 300 मजदूर बना रहे पंडाल; 5 महीने में दूसरा बड़ा इवेंट

राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में 22 अप्रैल को वनोपज तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन होगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। वहीं, प्रदेशभर से 1 लाख से ज्यादा लोग इसमें हिस्सा लेंगे। 5 महीने में यह दूसरा मेगा इवेंट है। इसलिए तैयारियां भी मेगा तरीके से हो रही हैं। 700 एकड़ वाले मैदान के आधे हिस्से में मंच और पंडाल बनाए जा रहे हैं। हर रोज 300 से ज्यादा मजदूर इस काम में लगे हैं।इससे पहले 15 नवंबर 2021 को PM नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान में हुए जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए थे। उनके बाद अब केंद्रीय मंत्री शाह आ रहे हैं। सारी तैयारियां उसी हिसाब से की जा रही है, जो PM मोदी के आगमन को लेकर थी। जंबूरी मैदान को चारों ओर से कवर कर लिया गया है और अंदर पंडाल बनाए जा रहे हैं। पहली बार सन प्रूफ यानी ग्रीन मेट पंडाल के पर्दों पर लगाई जा रही है। ताकि, 40-42 वाली गर्मी में भी लोगों को परेशानी न हो।20 क्रेन की मदद से पंडाल लगा रहेपंडाल की ऊंचाई करीब 30 फीट है। इसके लिए बड़ी क्रेन का सहारा लिया जा रहा है। 20 से ज्यादा क्रेन इस काम में जुटी है। सुबह से देर रात तक काम चल रहा है।बड़ी LED स्क्रीन लगेगी, ताकि पीछे तक नजर आ सकेमुख्य मंच पर केंद्रीय मंत्री शाह के अलावा CM शिवराज सिंह चौहान व चुनिंदा नेता ही शामिल होंगे। मंत्री के भाषण को अंतिम छोर में बैठे लोग भी सुन और देख सकें, इसके लिए बड़ी LED स्क्रीन लगाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर 50 से अधिक स्क्रीन लगाई जाएंगी।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा के साजिदा नगर में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

​राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में...

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img