Wednesday, September 2, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल के युवक पर जानलेवा हमला

भोपाल का युवक खंडवा में अपनी पत्नी से मिलने आया, वह बस से आनंद नगर उतरा और बड़गांव भीला रोड से गुलशन नगर जाने लगा। तभी रास्ते में बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। सीने व हाथ में ब्लेड से 6-7 वार किए, घायल अवस्था में उसने रिश्तेदारों को सूचना दी। रिश्तेदार उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के बाद पुलिस ने बयान लिए।जानकारी के मुताबिक, कोहेफिजा कॉलोनी भोपाल का रहने वाला हैदर पिता अनवर मंसूरी अपनी पत्नी से मिलने ससुराल आया था। सोमवार दोपहर 12 बजे वह आनंद नगर उतरा, यहां से मेडिकल कॉलेज के रास्ते सीधे गुलशन नगर का रास्ता पकड़ लिया। पैदल जा रहे हैदर को तुलसी स्टेट के पास 6 बदमाशों ने सामने से आकर रोका और सीने व हाथ में ब्लेड मारी। करीब 6 से 7 वार किए, युवक अचेत अवस्था में गिर पड़ा। जैसे-तैसे रिश्तेदारों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे।प्रेग्नेंट पत्नी बदहवास हो बैठीहैदर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी से मिलने खंडवा आया था, उस पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी होश खो बैठी।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img