Friday, June 19, 2026
33.5 C
Bhopal

CM बोले- प्रियंका गांधी शादीशुदा, फिर भी मंगलसूत्र नहीं पहनती

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कहा कि वो शादीशुदा होने के बावजूद मंगलसूत्र नहीं पहनती। सीएम ने कहा कि हमारे यहां बेटी विदा हो जाए तो ससुराल का सरनेम लगा लेती है। लेकिन वोट के चक्कर में ये अपना सरनेम भूल रहे हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार को गुना लोकसभा क्षेत्र के बमोरी के म्याना गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा- ‘एक नादान अभी बोल रही है कि मंगलसूत्र का मोदी से क्या लेना देना। तुम्हारी शादी कहां हुई। तुम्हारी शादी तो क्रिश्चियन के यहां हुई। चलो हमारे प्रधानमंत्री की तो शादी नहीं हुई। तुमने तो दुर्भाग्य से शादी भी वहां नहीं की। नेहरू जी की आत्मा आंसू बहा रही होगी कि मेरे घर में कहां की पोती पैदा हो गई, जो मंगलसूत्र तक नहीं पहनती, शादीशुदा होने के बाद।

सीएम ने आगे कहा- ‘हमारे यहां तो बेटी विदा हो जाए, तो जो वहां का सरनेम होता है, वो लगा लेती है। लेकिन ये वोट के भूखे लोग, वोट के चक्कर में सरनेम भूल रहे हैं। आज भी गांधी लगा के घूम रहे हैं। प्रियंका भी गांधी हो गई। असली गांधी के बच्चे बेचारे पता नहीं आज भी कहां होंगे, ये नकली गांधी वोट के चक्कर में गांधी-गांधी के नाम पर वोट ले रहे हैं।’

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बमोरी के म्याना में चुनावी सभा को संबोधित किया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बमोरी के म्याना में चुनावी सभा को संबोधित किया।

प्रियंका ने कहा था- मोदी मंगलसूत्र का महत्व नहीं समझते

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कर्नाटक में एक चुनावी रैली में कहा था- बहकी-बहकी बातें की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी आपका मंगलसूत्र, आपका सोना छीनना चाहती है। 70 सालों से ये देश स्वतंत्र है, 55 साल कांग्रेस की सरकार रही है, क्या किसी ने आपका सोना छीना, आपके मंगलसूत्र छीने।

प्रियंका गांधी ने कहा जब जंग हुई थी, तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश के लिए कुर्बान हुआ है। मोदी जी अगर मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते।

प्रियंका गांधी ने बेंगलुरु में मंगलवार को प्रधानमंत्री के मंगलसूत्र पर दिए बयान पर जवाब दिया।

प्रियंका गांधी ने बेंगलुरु में मंगलवार को प्रधानमंत्री के मंगलसूत्र पर दिए बयान पर जवाब दिया।

पीएम मोदी ने कहा था- कांग्रेस आपके मंगलसूत्र भी नहीं छोड़ेगी

रविवार को पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में सभा को संबोधित करते हुए कहा था- ‘मेरी माताओं और बहनों, वे आपके मंगलसूत्र को भी नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वे आपके सोने के बारे में जानकारी करेंगे, और फिर उसे बांट देंगे। वो किसे बाटेंगे? आपकी प्रॉपर्टी को उन लोगों में बांटा जाएगा, जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये घुसपैठियों को बांटा जाएगा।’

पीएम मोदी अपनी चुनावी सभाओं में इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने इस पर पीएम मोदी को जवाब दिया था। जिसे लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन पर निशाना साधा है।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img