Wednesday, August 19, 2026
23.1 C
Bhopal

ईद मिलादुन्नबी पर भोपाल में निकले जुलूस

ईद मिलादुन्नबी पर सोमवार को भोपाल में जुलूस निकल रहे हैं। कुछ देर में मंगलवारा से रिवायती जुलूस निकलेगा। जिसमें कई अखाड़े भी शामिल होंगे। इस दौरान अन्य अखाड़ों का सम्मान किया जाएगा। जुलूस के चलते सोमवार को कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली हुई है। ऐसे में लोगों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ रहा है।

ईद मिलादुन्नबी के त्योहार की रंगत इस्लामी माह रबी-उल-अव्वल का चांद दिखने के साथ ही शुरू हो गई थी। सीरत-ए-पाक (पैगंबर की जीवनी) पर आधारित कई तकरीर और बयान के कार्यक्रम शहर में कई स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बाद सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का मुख्य त्योहार मनाया जा रहा है। जिसके तहत शहरभर में कुरआन ख्वानी, फातेहा, लंगर वितरण और जुलूस के आयोजन किए जा रहे हैं।

रिवायती जुलूस में दिखेगा गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा ईद मिलादुन्नबी समारोह के संयोजक अब्दुल नफीस ने बताया, शहर में निकाला जाने वाला रिवायती जुलूस दोपहर में निकाला जाएगा। मंगलवारा से शुरू होने वाले इस जुलूस की अगुवाई ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के सदर अहमद खुर्रम करेंगे। कार्यक्रम में विधायक आरिफ मसूद के अलावा कई उलेमा और शहर की बड़ी हस्तियां शामिल रहेंगी। इस मौके पर निकलने वाले जुलूस और अखाड़ों के दौरान कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हिंदू उत्सव समिति के संतोष साहू, जयभारत बजरंग अखाड़ा के घनश्याम बाथम, तुलसीराम कुश्व, भंवर लाल प्रजापति, गोविंद कौशल आदि शामिल हैं।

देश में अमन की दुआ होगी आशिकान-ए-रसूल अहले सुन्नत वल जमात कमेटी पिछले कई दिन से अशोका गार्डन क्षेत्र में तकरीर के आयोजन कर रही हैं। इस दौरान देशभर के कई उलेमा सीरत-ए-पाक पर आधारित बात कर चुके हैं। कमेटी के अध्यक्ष तौकीर निजामी ने बताया, इन आयोजनों की श्रृंखला की अंतिम कड़ी में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर अशोका गार्डन से एक जुलूस निकाला जाएगा। शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरता हुआ जुलूस जहांगीराबाद चौराहे पर एक मजलिस की शक्ल लेगा। यहां उलेमाओं के बयान के बाद देश दुनिया में अमन, चैन और शांति की दुआ की जाएंगी। निजामी ने बताया कि जुलूस मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत मंच भी लगाए जाएंगे।

19 सितंबर को भी निकलेंगे जुलूस ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के दूसरे गुट ने शहर में जारी गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी के त्योहार के चलते ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस की तारीख में बढ़ोतरी कर दी है। इस कमेटी के संरक्षक शमसुल हसन बल्ली, जफर आलम खान और राष्ट्रीय अध्यक्ष दानिश खान ने कहा कि कमेटी ने शहर की गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखने की मंशा के साथ ईद मिलादुन्नबी समारोह को दो दिन बाद मनाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, मिलादुन्नबी का परंपरागत त्यौहार 16 सितंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर मेडिकल कैंप, स्वच्छता आयोजन और जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने जैसे कई आयोजन किए जाएंगे। त्योहार का रिवायती जुलूस 19 सितंबर को मंगलवारा से शुरू किया जाएगा, जो छावनी, सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, इस्लामपुरा, बुधवारा, मोती मस्जिद होते हुए इमामी गेट तक जाएगा। यहां होने वाली सभा में उलेमाओं की तकरीर होंगी। इसके बाद शहर, प्रदेश और देश में खुशहाली की दुआएं की जाएंगी।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img