Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

राह चलते प्रॉपर्टी कारोबारी को हार्ट अटैक

इंदौर में सड़क पर जा रहे प्रॉपर्टी कारोबारी को हार्ट अटैक आ गया। पल भर में उसकी मौत हो गई। वह स्कूटी का टायर पंक्चर होने पर उसे धक्का देकर ले जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिरा और फिर नहीं उठा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 11 बजे जनता क्वार्टर क्षेत्र निवासी विनीत कुचेकर (27) अपनी स्कूटी का पंक्चर ठीक कराने जा रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसने गाड़ी का स्टैंड लगाने की कोशिश की और वहीं गिर पड़ा।मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला। सीपीआर दी गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई। उसे फौरन नजदीक के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आया है।

भाई बोला- विनीत स्वस्थ था, कोई बीमारी नहीं थी मृतक के छोटे भाई मयंक ने बताया कि विनीत पूरी तरह स्वस्थ था। हृदय रोग या डायबिटीज जैसी कोई भी बीमारी नहीं थी। विनीत ने बीटेक किया था और पुणे में एक बड़ी कंपनी में नौकरी कर रहा था।

बाद में उन्हें चेन्नई से भी जॉब का ऑफर आया, लेकिन पिता के प्रॉपर्टी व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उसे पिछले साल नौकरी छोड़ दी और पिता के साथ व्यवसाय करने लगा। वह ऑर्बिट मॉल स्थित दफ्तर में अपने पिता के साथ काम संभालता था। परिवार में पिता संजय, मां माधवी और छोटा भाई मयंक हैं।

Hot this week

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

Topics

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img