Saturday, July 4, 2026
28.9 C
Bhopal

हत्यारे ने खुद ही एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर पुलिस को किया गुमराह

कोलार रोड थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अंग्रेजी शराब दुकान के पास सर्वधर्म कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव मिला था। डायल-112 पर सूचना दी गई थी कि अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। एक्सीडेंट के कोई निशान नहीं थे और मृतक के सिर पर गंभीर चोटें मिलीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। अज्ञात मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए तो उसकी पहचान कन्हैया सिंह लोधी (48), निवासी अब्बास नगर, गांधी नगर के रूप में हुई।

पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी जानकारी देने वाले युवक की मोबाइल लोकेशन ट्रैस की गई। उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो वह लगातार एक्सीडेंट की कहानी दोहराता रहा। लेकिन एफएसएल जांच, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी का नाम नीतेश विश्वकर्मा उर्फ नन्ना (25), निवासी दाखेड़ा कोलार रोड है।

बहन पर टिप्पणी से भड़का था आरोपी नीतेश ने बताया कि कुछ साल पहले बहन ने आत्महत्या कर ली थी। उसी को लेकर कन्हैया शराब पीकर मुझे गालियां देता था और बहन के चरित्र पर सवाल उठाता था। गुस्से में आकर मैंने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की। खुद को बचाने के लिए एक्सीडेंट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को फोन किया।

वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग

कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, एडीजी अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में डीसीपी जोन-4 मयूर खंडेलवाल और एडीसीपी मलकीत सिंह की निगरानी तथा एसीपी चूनाभट्टी अंजली रघुवंशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय सोनी की टीम ने मात्र 6 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीम में मनोज यादव, जोगेंद्र नेगी सहित कोलार थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img