Thursday, August 13, 2026
27 C
Bhopal

भोपाल में अन्न स्नेह योजना जनसेवा अभियान

जहां एक ओर लोग दिवाली की तैयारियों में व्यस्त थे, वहीं “सेवा परमो धर्मः संस्थान ने इस पर्व को जरूरतमंद मरीजों की सेवा को समर्पित कर दिया। संस्थान ने शनिवार को जयप्रकाश चिकित्सालय, भोपाल में “अन्न स्नेह योजना जनसेवा अभियान” के तहत टीबी और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के बीच खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में 100 से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कच्ची खाद्य सामग्री और अतिरिक्त सहायता सामग्री दी गई। संस्था का उद्देश्य था कि इन मरीजों और उनके परिवारों के घरों में भी दिवाली की खुशी और उम्मीद का दीप जल सके।

इस अवसर पर डॉ. मनोज वर्मा, निदेशक (STDC), एवं जयप्रकाश चिकित्सालय के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करते हैं।

संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य ने कहा कि यह केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि उन परिवारों में अपनापन और आशा का दीप जलाने का प्रयास है, जो बीमारी और आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। सेवा ही सच्चा धर्म है, और मानवता ही सबसे बड़ा उत्सव। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र आर्य के नेतृत्व में हुआ, जिसमें रामू खटीक (कोषाध्यक्ष), आदर्श इनवेटे, सत्यम गौर, प्रमोद कुमार, शुभम विश्वकर्मा, शुभम खटीक, कुलदीप यादव, समीर दुबे और अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

Hot this week

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img