Tuesday, September 22, 2026
29.1 C
Bhopal

पंजाब में हिंदू नेता की हत्या:अमृतसर में पुलिस की मौजूदगी में 5 गोलियां मारीं

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूरी को पुलिस प्रोटेक्शन मिला हुआ था, इसके बावजूद उन्हें अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर 5 गोलियां मारी गईं। वे मंदिर के बाहर मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। गोली मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

जिस समय सूरी को गोली मारी गई, तब उनके साथ कई समर्थक भी मौजूद थे। फायरिंग के बाद उन्हें घायल हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूरी खालिस्तान समर्थकों के टारगेट पर थे। कुछ समय पहले विदेश में बैठे खालिस्तान समर्थकों ने उनकी हत्या की साजिश भी रची थी। इसके बाद ही उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन दिया गया था। हमलावर जिस कार से आए थे, उसमें खालिस्तानियों का स्टीकर लगा था।

Hot this week

भोपाल में 5 दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान शुरू, परिवार नियोजन के नए विकल्पों पर जोर

​भोपाल: परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा देने और महिलाओं को...

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

मून लाइट टाईम्स के 20 वर्ष पूर्ण: संत हिरदाराम साहिब के जीवन पर आधारित विशेषांक का विमोचन

संत हिरदाराम नगर, भोपाल: संत शिरोमणि बाबा हिरदाराम साहिब के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

चलती बाइक पर दोस्त की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, विदिशा से खरीदा था कट्टा

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img